Breaking News

रामगढ़ जिले में जयराम महतो का दिख रहा है जादू

  • रामगढ़ और मांडू विधानसभा क्षेत्र में जयराम महतो की पार्टी काफी मजबूत
  • जयराम महतो के कार्यक्रमों में उमड़ रही है लोगों की भारी भीड़
  • जयराम महतो रामगढ़ जिले में कर रहे हैं धुआंधार जनसंपर्क अभियान

रामगढ़l राजधानी रांची से सटा रामगढ़ जिला इन दिनों राजनीतिक का केंद्र बनता दिख रहा हैl कुर्मी बहुल रामगढ़ जिला में क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा दिखने लगा हैl झारखंड में तेजी से राजनीतिक दल के रूप में उभर रहा जयराम महतो का जेकेएलएम अपना असर दिखने लगा हैl
पिछले कुछ दिनों से रामगढ़ जिले में जयराम महतो का राजनीतिक दल अपना दबदबा कायम करने के लिए काम करता दिखने लगा हैl जयराम महतो लगातार रामगढ़ जिले में अपने संगठन को मजबूत करते दिखने लगे हैंl जय राम महतो लगातार रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सभा कर और जनसंपर्क अभियान चला रखे हैंl जिसका असर दिखने लगा हैl रामगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जयराम महतो का अच्छा खासा आधार बनता दिखने लगा हैl जिससे की दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूलने लगे हैंl क्षेत्र में जयराम महतो की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता कई राजनीतिक दलों के लिए सर दर्द बनता जा रहा हैl
झारखंड में पिछले 1 वर्षों के भीतर जयराम महतो की पार्टी ने तेजी से अपना पांव पसारा हैl खासकर कुर्मी बहुल क्षेत्र में जयराम महतो की पार्टी का जनाधार तेजी से बढा है l जबकि दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों का जनाधार शून्य के करीब पहुंचता दिख रहा हैl लोकसभा चुनाव में मिले वोटो का असर देखें तो कुर्मी बहुत क्षेत्र में जयराम महतो की पार्टी का दबदबा रहा हैl रामगढ़ जिला के रामगढ़ और मांडू विधानसभा क्षेत्र में जयराम महतो की पार्टी ने अच्छा खासा वोट प्राप्त किया हैl अगर लोकसभा वाली हालत रही तो रामगढ़ और मांडू विधानसभा क्षेत्र में जयराम महतो की पार्टी काफी कुछ अच्छा करने की स्थिति में रहेगीl जयराम महतो की पार्टी कुर्मी वोट के अलावा वेश्य,कोयरी और मुस्लिम वोट को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही हैl जिसमें उन्हें कुछ सफलता मिलने दिख रहा हैl
रामगढ़ क्षेत्र में चर्चा भी होने लगी है कि आगामी महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में रामगढ़ के मांडू और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी अच्छा परिणाम दे सकती हैl जिस प्रकार जयराम महतो के कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ रही हैl उससे तो यह एहसास होने लगा है कि विधानसभा चुनाव में जयराम महतो और उनकी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही हैl