Breaking News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक रांची में 5 सितंबर को

रांची। आगामी 5 सितंबर कों विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन में 24 जिलाध्यक्षों की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस विधायकदल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित रहेगे।
इस बात को जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी जिलाध्यक्ष से संगठन को लेकर सभी से विस्तृत जानकारी लेंगे बूथ कमिटी में कार्य कितना हुआ है और कितना बचा इसकी चर्चा करेंगे।
प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी ने कहा कि यह बैठक जिला संगठन के निचले स्तर से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं की मनोभावों, विचारों को जानने के लिए हैlताकि उसके अनुसार पार्टी कार्यक्रम और नीतियां को तय कर सकें। ताकि संगठन के निचले स्तर से आवाज आए जिससे संभव हो सके तो झारखंड के विकास के लिए नीति निर्धारण का काम अच्छे तरीके से किया जाए। चुनावी रण क्षेत्र तैयार है और ऐसे समय में हमें जरूरत है कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं, सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों तक संगठन के माध्यम से पहुंचाया जायेl ताकि उतना फायदा संगठन को मिलेगा। झारखंड ऐसे दौर है पर खड़ा है जहां विभाजनकारी शक्तियां झूठे प्रचारों के सहारे सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं वहीं दूसरी ओर हमारे लोकप्रिय महागठबंधन की सरकार है जो झारखंड के विकास की नई इबारत लिख रही है। इस चुनाव में इन विभाजनकारी शक्तियों को हमें एकजुट होकर मात देना है। सांवद आपके साथ कार्यक्रम सात जिला में हो चुका है। बाकी बचे सभी जिला में यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगा।