Breaking News

डॉक्टर वाइफ्स एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को दिया दो लाख का चेक

पीएम केयर्स फंड के लिए दी गई राशि

रांची। चैरिटी कार्य के लिए प्रतिबद्ध डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन राँची ,झारखंड के तरफ से एक छोटी पहल स्वरूप ,आज केंद्रीय जनजातीय मंत्रीअर्जुन मुंडा को ₹200000 (दो लाख रुपए) का चेक पी एम केयर्स फंड के लिए प्रदान किया गया। यह राशि दवा मेला , जुलाई 2022 के दो दिवसीय कार्यक्रम, आईएमए हॉल में आयोजित कर इकट्ठा की गई थी।

चेयर पर्सन विनीता शरण, को चेयर पर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष बिंदु प्रसाद, सचिव डॉक्टर सोनी के संग पूरी कार्यकारिणी और मेंबर माननीय मंत्री जी को हमें उपयुक्त समय देने के लिए हार्दिक आभार और धन्यवाद देती है।
कार्यक्रम में विनीता शरण, झूमा सरकार, बिंदु प्रसाद, डॉक्टर सोनी सिन्हा,रश्मि सिन्हा, शोभा कुमार, मंजू खेतान, नीता सहाय , कमलेश मिद्धा रेनू तिवारी, आरती सिन्हा, आरती सिंह, सीमा महेश्वरी, रिंकू चौधरी, मोनीदीपा दासगुप्ता, श्रीला चौधरी ,दीपा चौहान, सुप्रिया ठाकुर, विभा सिंह, नीलम शेखर, तबस्सुम ,अंजू सिंह, पल्लवी शरण, रश्मि बक्सी ,सुनीता सिन्हा ,वेणु सिंह, रुखसाना बानो, सुनीता रूंगटा शामिल थी।