Breaking News

विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न की हुई प्राप्ति

रामगढ़। रामगढ़ की विधायक ममता देवी को 13 अगस्त के प्रातः पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। विधायक ममता देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक ममता देवी को 13 अगस्त के प्रातः पुत्र की प्राप्ति हुई है।

 

उक्त बातों की जानकारी विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में डॉक्टर सरिता वर्मा की देखरेख में विधायक ममता देवी को सामान्य रूप से पुत्र की प्राप्ति हुई है।