Breaking News

पतरातू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन

पतरातू : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबेडकर तरुण व्यवसाय शाखा पतरातू नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा आज रक्षाबंधन कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वयंसेवक द्वाराआपस में रक्षा सूत्र बांधने का काम किया गया और सभी स्वयं सेवकों ने एक दूसरे.को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर  हार्दिक एवं शुभकामनाएं  दी। बताया गया कि कल सेवा बस्ती साहू मोहल्ला में भाइयों बहनों को रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग शारीरिक प्रमुख चंदन कुमार शाखा  कार्यवाह अरुण शर्मा, मुख्य शिक्षक राजा कुमार, नगर सह कार्यवाह उमाशंकर अग्रवाल नगर सह बौद्धिक प्रमुख निर्मल जैन, मुखिया किशोर कुमार महतो, महेंद्र महतो, संजय सिन्हा, उमेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।