Breaking News

दुर्घटना में बोकारो के युवक की मौत

रामगढ़ बोकारो मार्ग पर गोला में हुई सड़क दुर्घटना

गोला (रामगढ़)। जिला के गोला थाना क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। जिससे कि जान और माल का नुकसान हो रहा है।

रामगढ़-बोकारो मार्ग में गोला थाना क्षेत्र के संधवाई घाटी में आल्टो और एलपी ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में बोकारो सेक्टर 2 (ए) के 23 वर्षीय युवक अमन सिंह पिता मनोज सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अमन सिंह अपनी आल्टो वाहन (जेएच 09 एल- 1807) से बोकारो से अपने एक दोस्त के साथ रात में रांची जा रहा था। इस दौरान उसकी कार संधावाई घाटी में एलपी ट्रक से हो गई। इस हादसे में अमन सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल की हालत अति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया। सदर अस्पताल रामगढ़ में चिकित्सक ने अमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात शव के पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों ने अमन सिंह के शव को बोकारो ले गए।