Breaking News

भ्रस्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने हेमन्त सरकार की निकाली शव यात्रा

मेदिनीनगर: हेमंत सरकार के संरक्षण में हो रहे राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने हेमंत सोरेन सरकार की शवयात्रा निकाली।शव यात्रा गीता भवन से शुरू हो कर छह मुहान चौक पर सभा में तब्दील हो गई।जहां हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने किया।उन्होंने कहा कि राज्य की खनन मंत्रालय की सचिव पूजा सिंघल पर ईडी की छापेमारी से हेमंत सरकार तिलमिला गई है। और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।हेमंत सोरेन कहते हैं कि हम गीदड़ भभकी से नहीं डरने वाले हैं। उनके इस बात से यह साबित होता है कि उनके इशारे पर ही राज्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। और ईडी के इस तरह के कार्यवाही से उनको डर लग रहा है। जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा हेमंत सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है। जल्द इनके सरकार के द्वारा की गई कई घोटालों एवं भ्रष्टाचार के मामलों का उद्भेदन होगा।विनोद सिंह ने कहा कि जिस खनन विभाग की सचिव के भ्रष्टाचार का उद्भेदन हुआ है। उस विभाग के मंत्री खुद हेमंत सोरेन है। हेमंत सोरेन खुद खनन पट्टा मामले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।जनता सब देख रही है और सब समझ भी रही है।राजधानी यादव ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। और अब इसका उद्भेदन होना शुरू हो गया है।इस सरकार की खैर नहीं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से अविनाश वर्मा,विभाकर पांडे,दुर्गा जौहरी,धर्मेंद्र उपाध्याय,भाजयुमो अध्यक्ष ज्योति पांडे, गुड्डू खान,रूपा सिंह,मंजू गुप्ता,संटू सिंह,सोमेश सिंह,अविनाश सिन्हा,सुनील पांडे,विपुल गुप्ता,रोहित शर्मा,दीपक सिंह शुभक तिवारी,छोटन सिंह,अंजनी सिंह,मनीष भिवानिया, विक्रांत सिंघानिया, शैलेश सिंह, रंजीत चंद्रवंशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

preload imagepreload image
04:38