त्रिधा महिला समिति ने 50 जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

ठंड से बचाव के लिए समिति करेगी हर संभव सहयोग : प्रियंका सिंह

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के बरतुआ गांव में त्रिधा महिला समिति के सौजन्य से कंबल वितरण शिविर लगाया गया। जिसमें गांव के 50 जरूतमंद और असहाय लोगों को कंबल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल समिति की अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि त्रिधा महिला समिति समाज के असहाय लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद और असहायों को कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  परेशानी और कठिनाइयों में एक दूसरे के साथ खड़ा होना ही सभ्य समाज की पहचान है। त्रिधा महिला समिति  ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपना दायित्व निभाती रहेगी। शिविर में त्रिधा महिला समिति अध्यक्ष प्रियंका सिंह, सचिव ममता सिंह, सदस्य शोभा मुंडा, अनिशा कुमार, कमल श्री जैन, सुधा कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

preload imagepreload image
19:50