सिमडेगा में दलित युवक की हत्या को लेकर बड़कागांव भाजपाई ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बड़कागांव संवाददाता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रखण्ड मुख्यालय बड़कागांव में सिमडेगा में दलित युवक की हत्या से संबंधित सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा पूर्वी मंड़ल अध्यक्ष खेमलाल महतो के अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने झारखंड में संचालित हेमंत सोरेन की सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं घटना को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।
ज्ञात हो के सिमडेगा में दलित युवक संजू प्रधान की मोब्लिंचिंग में जिंदा जलाकर मारने की घटना पर भाजपा गम्भीर है। मामले को लेकर प्रदेश के दो पुर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं और घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, राजेंद्र गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, महामंत्री सुमन गिरी, इंद्रभूषण, नरसिंह प्रसाद, मंत्री बिनोद महतो, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, नागेश्वर महतो, गणेश महतो, भुपाल स्वर्णकार, मनोज प्रभाकर, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

preload imagepreload image
00:39