Breaking News

सुख समृद्धि पार्टी ने मिसाइल मैन को दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग: सुख समृद्धि पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। पार्टी के केंद्रीय सदस्य अनिल कुमार ने कहा की कलाम साहब हमेशा पार्टी से ऊपर उठ राष्ट्रहित सर्वोपरी रखा। उनकी देश के प्रति त्याग,समर्पण, प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। वहीं छात्र मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलकश हुसैन ने कहा की आज के नेताओं को उनसे सीखने की जरूरत है जनता के राष्ट्रपति के रूप में देश हमेशा याद रखेगा। युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन कुमार साहू श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उनके नेतृत्व में देश शक्तिशाली बना उसे और आगे बढाने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष रोहित कहते है विकसित भारत का सपना साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।