Breaking News

बाइक और ऑटो में हुई टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

एक महिला और एक बालक भी हुए चोटिल

बरकाकाना (रामगढ़)। ओपी क्षेत्र के जोड़ा तालाब के समीप बुधवार की शाम एक ऑटो और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि  दो अन्य को भी चोटें लगी है। मिली जानकारी के अनुसार घोड़ातू निवासी तेजू महतो अपनी बाइक जेएच 24 सी 5899 पर भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोड़ा तालाब के समीप रामगढ़ के ओर से आते ऑटो से बाईक की टक्कर हो गयी।

जिसमें तेजू महतो को काफी चोटें आई है। वहीं ऑटो पर सवार सौंदा निवासी प्रेम सोनी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ऑटो पर सवार भुरकुंडा निवासी एक महिला और एक बालक आंशिक रूप से चोटिल हुए है। महिला और बालक को भुरकुंडा ले जाया गया।

जबकि गंभीर रूप से घायल तेजू महतो और प्रेम सोनी को एंबुलेंस से रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि टक्कर जबरदस्त थी। हेलमेट की वजह से बाईकसवार को काफी सुरक्षा मिली। बताया गया कि वह ईयरफोन लगाये हुए था।