Breaking News

डिवाइन ओंकार मिशन संस्थान के संस्थापक तरसेम लाल की मनाई गई जन्म दिवस

रामगढ़। झारखंड का प्रसिद्ध डिवाइन ओंकार मिशन संस्थान में बुधवार को संस्था के संस्थापक तरसेम लाल का जन्मदिन मनाया गया।डिवाइन ओंकार मिशन संस्थान में डिवाइन ओंकार मिशन के सारे स्टाफ बच्चे सारे टीचर और बहुत से पास आउट बच्चे आज सभी उपस्थित हुए। डिवाइन ओंकार मिशन संस्था के संस्थापक तरसेम लाल नागी का जन्मदिन मनाया। केक काटा बच्चों के बीच टॉफियां बांटी और लंगर प्रसाद की सेवा की गई।

फादर तरसेम लाल नागी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामना दिया गया। इस मौके पर संस्थान से जुड़े बहुत लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन संस्था के सचिव राजेश नागी ने किया।