धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान

  • जनता दरबार बनेगा लोगो की समस्याओं के समाधान का जरिया: धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़lभाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा प्रत्येक रविवार को उनके कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को न केवल सुना जा रहा हैl बल्कि उसका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, बिजली, नाली सफाई और मंईयां सम्मान जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
धनंजय कुमार पुटूस ने प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क कर समस्याओं का समाधान करवाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। इस अवसर पर श्री पुटूस ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि जनता की हर समस्या का समाधान हो। यह जनता दरबार केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाधान का माध्यम है। रामगढ़ के विकास और जनता की भलाई के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।” जनता दरबार में मौजूद लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। कई नागरिकों ने बताया कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान धनंजय कुमार पुटूस जी के जनता दरबार के जरिए संभव हुआ। रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अजय राम,सिकंदर सोनी,राम कुमार,अमर बोदरा,विक्की बेदिया के साथ अन्य सदस्यों ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। धनंजय कुमार पुटूस ने यह भी घोषणा की कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे जनता दरबार नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगेlताकि लोगों के साथ सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

preload imagepreload image
11:25