पतरातु(रामगढ़)lजिला के पतरातू मंडल के अंतर्गत पंच मंदिर पंचायत भवन में भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति एवं संचालन महामंत्री पंकज कुमार सिंह के द्वारा की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पतरातू मंडल संगठन चुनाव अधिकारी महेंद्र प्रजापति एवं सह चुनाव अधिकारी दशरथ कुर्मी थे। जबकि मण्डल कार्यशाला में अपेक्षित प्रतिनिधी मण्डल पदाधिकारी, सभी मण्ङल मोर्चा अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र के संयोजक सह-संयोजक, मण्ङल संगठन पर्व सहयोगी, शक्तिकेन्द्र सगंठण पर्व सहयोगी, बूथ अध्यक्ष, स्थानीय निकाय में चुने गए सदस्य थे। वहीं मुख्य अतिथि महेंद्र प्रजापति ने कहा कि पतरातू मंडल अंतर्गत 14 शक्ति केंद्र है। जिसमें 64 बूथ है। सभी शक्ति केंद्र में 14 चुनाव अधिकारी के रूप में अधिकृत मंडल अध्यक्ष के माध्यम से घोषणा की गई है। सभी शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष के साथ 12 सदस्य टीम एवं संयोजक, सहसंयोजक का चुनाव 12 फरवरी तक जवाब देही और जिम्मेवारी के साथ करनी है। कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, मंडल के उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, रंजन भगत, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, रामेश्वर महतो, पंकज गुप्ता, मानसिंह, रामू कुमार, अशोक ठाकुर, सुरेश गिरी, विनोद प्रसाद, हरदेव प्रसाद, बृजेश पाठक आदि उपस्थित थे।