रांचीlकलाकारों की साधना से ही हमारी कला-संस्कृति संवर्धित रहती है और हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं। झारखंड के नागपुरी गीतकार श्रद्धेय महाबीर नायक जी पद्मश्री से सम्मानित हुए। आज उनके घर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुलाकात कर, उन्हें सम्मानित किया। उनका सम्मान कला-संस्कृति के हर साधक का सम्मान है। यह हमारे लिए यह गौरव की बात है। हमारा गौरव इसलिए भी बढ़ा है कि भारत का नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में है। अब देश के हर क्षेत्र से जुड़े जमीनी लोगों का सम्मान हो रहा है। समाज के ऐसे मूर्द्धन्य लोगों का सम्मान व्यक्तिगत नहीं होता, यह सम्पूर्ण समाज का सम्मान होता है। इस अवसर पर राम मनोज साहु, राम कुमार नायक, संतोष मिश्रा, मोहन सिंह, अम्बिका नायक, दीपक गुप्ता, बिलसन तिर्की, सहायक तिर्की, रमेश नायक, संजय चौधरी, किशोर लाल भी मौजूद रहे।