Breaking News

विजया दशमी के अवसर पर शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है रावण दहन,आइए इस अवसर पर अधर्म और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प लें हम सब : डा रामेश्वर उरांव

रांचीl 12 अक्टूबर को एचईसी धुर्वा के रावण दहन समारोह समिति द्वारा शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में 2 लाख से अधिक लोगों के बीच झारखंड के वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रावण दहन समारोह समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू,समाजसेवी शोभा यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू के द्वारा रावण व कुंभकरण की 75 फीट से अधिक ऊंचे पुतले का दहन किया गया।
ज्ञात हो कि पिछले 50 वर्षो से अधिक समय से लगातार प्रत्येक वर्ष विजया दशमी के अवसर पर एचईसी धुर्वा रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन का भव्य आयोजन रांची के शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में किया जाता रहा है । वस्तुत: शालीमार मैदान में एचईसी धुर्वा रांची में रावण दहन का यह आयोजन रांची का सबसे पुराना आयोजन है जो प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के दिन किया जाता रहा है।
पुतला दहन के पूर्व मैदान में मौजूद दो लाख से अधिक लोगों का खुले जीप पर सवार होकर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव,सुबोध कांत सहाय, दीपक प्रकाश, आलोक कुमार दूबे,रवि शंकर एवं राजेश कुमार यादव ने अभिवादन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने संबोधित करते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैl रावण दहन, उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि आईए इस अवसर पर हम सब लोग अधर्म और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प लें। उन्होंने कहा रांची का यह सबसे पुराना रावण दहन समारोह हैlपहले एचईसी द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया जाता थाlलेकिन एचईसी के छोड़ देने के बाद फिर आलोक दूबे, संजीत यादव एवं अभिषेक साहू के द्वारा रावण दहन समारोह का आयोजन किया जाता हैlसमिति के सभी सदस्यों को मैं भव्य,ऐतिहासिक एवं मान्यताओं व परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा रावण दहन हमें याद दिलाता है कि हमेशा सत्य और धर्म के राह पर चलना चाहिए।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा जैसे श्री राम ने रावण को हराया वैसे ही हमें अपने जीवन में बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी चाहिए।एचईसी रावण दहन समिति के संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने आमजनों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि असत्य पर सत्य के विजय का उत्सव है रावण दहन। वस्तुत: रावण दहन हमें याद दिलाता है कि सत्य और न्याय की ही हमेशा विजय होती है। एचईसी धुर्वा के शालीमार मैदान का यह आयोजन रांची का सबसे पुराना आयोजन है और पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से लगातार शालीमार मैदान में रावण दहन समिति इस आयोजन को एक भव्य उत्सव के रूप करती रही है।
इस अवसर पर शालीमार मैदान में रावण दहन के पूर्व लगातार 2 घंटे से अधिक समय तक आतिशबाजी होती रहीl उपस्थित जन समुदाय चमत्कृत होकर आतिशबाजियों का आनंद लेता रहा।
इस अवसर पर रावण दहन के पूर्व झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। जिसने उपस्थित जन समुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया।


समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाज सेवियों को भी एचईसी धुर्वा रावण दहन समिति द्वारा चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता,यशस्वनी सहाय शोभा यादव,जगन्नाथ साहू, बबलू टाइगर,विजय बहादुर सिंह, अविनाश सिंह,शीला देवी,के.के.गुप्ता, जितेंद्र सिंह,राजेश यादव,परमेश्वर सिंह,काजल भट्टाचार्य, भवानी प्रसाद,रौनक कुमार, उमेश यादव, सतपाल गुप्ता को मां का चुनरी भेंटकर सम्मानित किया गया।समारोह का संचालन समिति के संरक्षक श्रवण यादव एवं रंजन यादव ने संयुक्त रूप से किया।