रांची l मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी हैl इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। कहा बार-बार विधानसभा और लोकसभा का अलग-अलग चुनाव होने से आचार संहिता के कारण देश और राज्यों में विकास की गति अवरुद्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह देश हित में है और इस निर्णय के साथ सभी राजनीतिक दलों को साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से समय भी बचेगा और आर्थिक बचत भी देश का होगा। प्रसाद कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को देश और जनता की हितों पर राजनीति नहीं करना चाहिए। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि एक देश एक चुनाव से देश को एक बहुत बड़ी आर्थिक बचत होगा। जिससे गरीबों के हित में पैसे का उपयोग किया जा सकता है। प्रसाद ने कहा कि चुनाव के कारण चुनाव में शामिल पुलिसकर्मी, अधिकारियों का जान -माल का खतरा बार-बार बना रहता है,उससे भी निजात मिलेगी।उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा विधानसभा का चुनाव 1952 से 1966 तक आजादी के बाद ऐसा हो चुका है ।ऐसे में इसका विरोध नहीं होना चाहिए।