Breaking News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी की बैठक संपन्न

रांचीlआज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया की बैठक सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी अभय तिवारी की उपस्थिति में एवं चेयरमैन गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गईlजिसमें झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी और विधायक दल के नेता सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की गरिमामई उपस्थिति रही।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड कांग्रेस सोशल मीडिया काफी मजबूत है और आगामी विधानसभा को लेकर यह तैयारी बैठक रखी गई थी। झारखंड कांग्रेस का सोशल मीडिया आगामी चुनाव में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकार द्वारा आम जनता के लिए किए गए कार्यों को जनमानस के बीच रखेगी और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
वहीं विधायक दल नेता सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया का काम हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। पिछले चुनाव में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैl इस बार झारखंड कांग्रेस कमिटी का सोशल मीडिया विभाग भाजपा के सभी झूठ और नफरत की राजनीति को अपने कैंपेन से सकारात्मक जवाब देगी।
झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अभय तिवारी ने सांगठनिक रूप का सभी स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं जिला कोऑर्डिनेटर से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया और साफ दिशा निर्देश दिया कि आने वाले समय में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सोशल मीडिया टीम झारखंड के सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय बनाकर काम करने को तैयार है।
सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड की सोशल मीडिया टीम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। हर विधानसभा में सांगठनिक रूप से पूरी टीम तैयार है। हम सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर मजबूत हैं। हम भाजपा के झूठ का लगातार पर्दाफाश कर रहे हैं। झारखंड में महागठबंधन की सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया अहम भूमिका में रहेगी और उसकी पूरी तैयारी हो चुकी है।
इस मीटिंग में स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रशांत पांडे एवं संजय कुमार तथा सभी जिला के सभी कोऑर्डिनेटर मौके पर मौजूद थे। सबों ने एक स्वर में कहा कि हमारी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी तैयारी है और हम सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को तथा कांग्रेस की विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयारी कर चुके हैं।