पतरातु( रामगढ़)। आज 02 जून को हनुमानगढ़ी पंचायत भवन में पी. वी. यू. एन.एल एवं आस -पास के क्षेत्रों के विभिन्न पंचायतों के मुखियागण एवं मुखिया प्रतिनिधि शामिल हुए। आज के बैठक का मुख्य विषय पी. वी. यू. एन. एल. एवं आस -पास के औधोगिक क्षेत्र में रोजगार एवं अन्य विकास योजनाओं को इन औधोगिक इकाईयों द्वारा क्रियान्वित करने हेतू प्रेरित करना था। आज के बैठक में सुचारु रुप से कार्य करने के लिए समिति का नाम सर्व सम्मति से मुखिया समन्वय अधिकार समिति रखा गया। जिसमें अध्यक्ष नूतन सिंह मुखिया हनुमानगढ़ी, उपाध्यक्ष निधि सिंह मुखिया कोतो एवं गिरजेश कुमार मुखिया पतरातू, सचीव सुमन भारती मुखिया साकुल, सहसचीव गीता देवी मुखिया हरिहरपुर,कोषाध्यक्ष प्रीति झा मुखिया हेसला, उपकोषाध्यक्ष श्यामली माहता मुखिया कटिया पंचमंदिर,एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। आज के बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा कहा गया कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अभी तक पी. वी. यू. एन. एल. के द्वारा एक भी अधिकारिक बैठक नही करना, पी. वी. यू. एन. एल के उदासीन रवैया को दर्शाता है।इसलिए यथाशिध्र पी. वी. यू. एन. एल. के उच्चाधिकारी के साथ बैठक कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा।