Breaking News

अब एक फोन कॉल पर लें योजनाओं की जानकारी, दें सुझाव

  • नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर 8797023184

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री रविंद्र गगराई के आदेशनुसार मानगो नगर निगम कार्यालय द्वारा एक हेल्पलाइन नम्बर- 8797023184 जारी किया गया जिसपर फोन कर मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनता नगर निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकती है। साथ ही निगम क्षेत्र से जुड़ी किसी समस्या को पदाधिकारी के संज्ञान में लाना है तो इसकी भी जानकारी हेल्पलाइन नम्बर से दे सकते हैं। वहीं निगम क्षेत्र में बेहतर जन सुविधा की बहाली के लिए भी अपना सुझाव दे सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर कार्य दिवस के समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यरत रहेगा ।

Check Also

कांग्रेसियों ने 20 सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष और सदस्य का किया स्वागत

🔊 Listen to this रामगढ़: नई सराय चौक में रामगढ़ जिला कांग्रेस के महासचिव आसिफ …