Breaking News

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मोदी जी का 70 वां जन्मदिन मनाया

  • भाजपा नेताओं ने केक काटकर बच्चों को खिलाया

रामगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 70 वें जन्मदिवस पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में 14 सितंबर से ही पूरे प्रदेश में सेवा सप्ताह का कार्यक्रम किया जा रहा है।आज रामगढ़ जिला में ओबीसी मोर्चा के द्वारा रामगढ़ शहर के कुम्हार टोली में गरीब बच्चों से केक कटवा कर उनमें वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर मनाया। इसमें मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा रामगढ़ जिला के जिला अध्यक्ष श्री नमेद्र चंचल, महामंत्री दीपक सोनकर , मंत्री सत्यजीत, नगर सोशल मीडिया प्रभारी रविकुमार गुप्ता , मणिशंकर ठाकुर , धिरज कुमार साहू, दिनेश प्रजापति, मधु अग्रवाल अरविंद गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Check Also

कांग्रेसियों ने 20 सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष और सदस्य का किया स्वागत

🔊 Listen to this रामगढ़: नई सराय चौक में रामगढ़ जिला कांग्रेस के महासचिव आसिफ …