Breaking News

भुरकुंडा के लघु गांव में गरीब व असहाय लोगों के बीच मास्क और सेनीटाइजर बटा

भुरकुंडा (रामगढ़)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ जिला सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है। सेवा सप्ताह पूरे 1 सप्ताह तक चलेगा। वही 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसे लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।जैसे महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण वृक्षारोपण गरीब और असहाय लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण एवं रक्तदान इसके बाद अंत में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम भुरकुंडा के चोर धारा पंचायत अंतर्गत लपंगा कॉलोनी तुरी टोला मल्लाह टोला मैं मास्क सैनिटाइजर का वितरण गरीब और असहाय लोगों के बीच किया गया।

दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

इस कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला प्रभारी विनोद मिश्रा,भुरकुंडा मंडल के अध्यक्ष अनिल पासवान, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया यादव,उदित राज, राजेश महतो, राकेश सिन्हा, विशाल रंजन एवं भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

जुगरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 170 बच्चों को कोविड-19 का कराया गया टीकाकरण 

🔊 Listen to this बड़कागांव संवाददाता बड़कागांव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय …