जामताड़ा। भाजपा प्रदेश के आदेशानुसार जामताड़ा जिला में ई-बुक का लोकार्पण किया गया। देश भर में गंभीर महामारी कोविड-19 के कारण देश भर में लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया सेवा का उल्लेख है।
भाजपा द्वारा लॉकडाउन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए थे। फिर दा नीड अभियान के अंतर्गत राहगीरों को भोजन पानी यातायात की सुविधा कराई गई थी। चेहरे में मास्क का उत्पादन एवं वितरण काफी संख्या में जामताड़ा जिले में किया गया था। पीएम केयर्स फंड में कार्यकर्ताओं द्वारा काफी मात्रा में योगदान किया गया। कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं का सम्मान किया गया था। प्रवासी मजदूरों की सहायता की गई थी। ई-बुक लोकार्पण में मंच संचालन चंदन राउत ने किया। भाजपा वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने ई-बुक के बारे में बताते हुए कहा जामताड़ा जिला से गुजरने वाले कामगार मजदूर भाई बहन को भोजन, पानी, मास्क उपलब्ध कराया गया, जिसमें जामताड़ा के कार्यकर्ता ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। जामताड़ा जिले में रहने वाले जरूरत मंदो को राशन उपलब्ध कराया गया। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए जागरूक किया गया। यह ई-बुक लॉकडाउन के दौरान किया गया सेवा का विवरण है। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने ई-बुक के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा द्वारा किया गया लॉकडाउन में सेवा का विवरण है। जिसमें जामताड़ा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चाहे प्रवासी मजदूरों को हाईवे रिलीफ टीम की मदद से भोजन पानी उपलब्ध करवाना हो या यातायात की सुविधा से उनकी घर तक उनको पहुंचाना हो। आज हमें गर्व होता है कि हम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री सुभाष प्रसाद, जिला मंत्री सुकुमार सरखेल, प्रदेश आईटी सह संयोजक सुमित सरण, युवा मोर्चा अध्यक्ष मीतेश साह, रंजीत यादव, निरंजन यदुवंशी, मोहित सिंह पिंटू गुप्ता, अजय पांडे, निमाई दास, आकाश कुमार उपस्थित थे।
Check Also
कांग्रेसियों ने 20 सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष और सदस्य का किया स्वागत
🔊 Listen to this रामगढ़: नई सराय चौक में रामगढ़ जिला कांग्रेस के महासचिव आसिफ …