- भगवान बिरसा मुंडा का आशीर्वाद लेकर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने किया सेवा सप्ताह का शुभारम्भ
- प्रधानमंत्री सेवाभाव से हैं पदासीन, इसलिए सेवा सप्ताह के रुप में उनकी भावना को करें आत्मसात् : मनोज
खूँटी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप में मनाने की जिले में शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के जन्मभूमि उलिहातु में केन्द्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के मुर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर पूरे सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। खूंटी जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सह सांसद के जिला प्रतिनिधि ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा सप्ताह की शुरुवात की।
साथ ही उलिहातू में सेवा सप्ताह की शुरुवात करते हुए भाजपा युवामोर्चा के प्रायोजित कार्यक्रम सेवा सप्ताह के अवसर पर शहीद बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु से अड़की भाजपा अध्यक्ष मोती पातर की अगुआई में कार्यक्रम की शुरूआत जरूरतमंदों और ग्रामीणों के बीच मोदी आहार और कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथ की आर्सेनिक एलबम दवाई, मास्क का वितरण करके किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पूरे राज्य में भाजपा के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि सेवा सप्ताह में दिव्यांगों के बीच श्रवण यंत्र और चश्मा का भी वितरण किया जाएगा। जिले के अलग अलग प्रखंडों और पंचायतों में भाजपा के जिला स्तरीय, प्रखण्ड और मंडल स्तर के कार्यकर्त्ता जरूरतमंदों, असहायों और दिव्यांगों के बीच मोदी आहार और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण करेंगे। साथ ही सेवा सप्ताह में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
युवा मोर्चा के प्रायोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेवाभाव के मद्देनजर दायित्व निर्वहन करते रहे हैं। इसलिए सेवा सप्ताह के रुप में ही मनाकर उनकी भावना को आत्मसात् करना आवश्यक भी है। इस दौरान भाजयुमो मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, अड़की प्रखण्ड अध्यक्ष मोती पातर, संजय सिंह मुंडा, विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित थे।
इधर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने इस कोरोना संक्रमण कालखंड में पार्टी द्वारा किये गए सेवा कार्य और लॉक डाउन में सहयोग पर बनाए गए ई-बुक का विमोचन किये। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे विपदा काल में देश और राज्य के साथ भाजपा सहयोगात्मक कदम में आगे रहा है । पूर्व जिलाध्यक्ष कांसीनाथ महतो ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है।केवल प्यार और सम्मान चाहिए। जिसमें नेतृत्वकर्ता को समान नजर से देखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महामंत्री विनोद नाग, उपाध्यक्ष संजय साहू, शशांक शेखर राय, कृपा सिन्धु बेहरा, संतोष जायसवाल, नपं अध्यक्ष अर्जुन पाहन, महावीर राम के साथ अनेक भाजपा पदा. व कार्यकर्ता उपस्थित थे।