Breaking News

विकलांगों के बीच चश्मा, बिस्किट और फल का किया गया वितरण

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा का “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम शुरू

रांची। भाजपा ओबीसी मोर्चा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। पहले दिन ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका छात्रावास, बड़गाईंलेम बस्ती और गुरुनानक विकलांग संस्थान, बरियातू रांची में नेत्रहीन बालिकाओं और विकलांग व्यक्तियों के बीच चश्मा, बिस्किट, फल आदि का वितरण किया गया।

इस दौरान श्री दिलीप कुमार स्वर्णकार, श्री जितेंद्र सिंह पटेल, श्री गोपाल सोनी, श्री अशोक कुमार साहू, पंकज सोनी, राकेश सोनी, बिनोद साहू, राकेश कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।

ज्ञात हो कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2020 तक होने वाले “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम सभी जिला और मंडल में करना है। इसी योजना के तहत आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Check Also

कांग्रेसियों ने 20 सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष और सदस्य का किया स्वागत

🔊 Listen to this रामगढ़: नई सराय चौक में रामगढ़ जिला कांग्रेस के महासचिव आसिफ …