- करीब दो हफ्ते विदेश में रह सकती हैं
- संसद के आधे मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगी
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ उनके पुत्र और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
73 वर्षीय गांधी करीब दो हफ्ते विदेश में रह सकती हैं। ऐसे में वह संसद के आधे मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। सुरजेवाला ने कहा कि उनके मेडिकल चेकअप की तिथि पहले से निर्धारित थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हो रही थी।
दोनों सितंबर के अंतिम सप्ताह में स्वदेश लौट सकते हैं
दोनों सितंबर के अंतिम सप्ताह में स्वदेश लौट सकते हैं। अमेरिका जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया। सोनिया गांधी रुटीन चेकअप के लिए ही 30 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें 2 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
ध्यान रहे कि संसद का मॉनसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। लोकभा अध्यक्ष ने 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद सत्र को कोविड-19 महामारी के हवाले से ऐतिहासिक करार दिया है। इस बार मॉनसून सत्र 18 दिन का होगा और 1 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा।