- होमगार्ड जवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे
- होमगार्ड के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक संजीव सरदार को दिया मांग पत्र
जमशेदपुर। जिला के लगभग 1800 होमगार्ड के जवान आज हड़ताल पर है। अपने विभिन्न मांगों को लेकर सभी होमगार्ड जवान हड़ताल पर चले गए हैं।पोटका विधायक संजीव सरदार को मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।
बिहार के तर्ज पर सारी सुविधाएं जवानों को दिया जाए
होमगार्ड जवानों का कहना है कि बिहार के तर्ज पर सारी सुविधाएं झारखंड में भी होमगार्ड जवानों को दिया जाए महिला और पुरुष होमगार्ड जवान है।आपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इनका कहना है कि पूर्व के सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि माँगे पूरी की जाएगी। मांग पूरी नहीं की गई वही वर्तमान सरकार द्वारा भी चुनाव के समय आश्वासन दिया गया कि सभी होमगार्ड जवानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।आज सभी होमगार्ड जवान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इनका कहना है कि बिहार के तर्ज पर सभी होमगार्ड जवानों को सुविधा मिलनी चाहिए। साथ ही अट्ठारह सौ जवानों में से 800 जवान को ही ड्यूटी पर लगाया जाता है।बाकी 1000 जवान को ड्यूटी पर नहीं लगाए जाने से खुद जवानों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।इसलिए सभी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में लगाया जाना चाहिए।