- लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है केंद्र एवं राज्य की सरकार: महेन्द्र पाठक
रामगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय मंजूर भवन झंडा चौक रामगढ़ में शनिवार को रामगढ़ विधायक शब्बीर अहमद कुरेशी उर्फ भेड़ा सिंह सिंह की पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ बी एन ओहदार ने किया। 2 मिनट का मौन रखकर भेड़ा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश में आर्थिक संकट के कारण लोग आत्महत्या कर रहे हैं।केंद्र एवं राज्य की सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहा है, केंद्र की सरकार लगातार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेचने में लगी है । किसान , बेरोजगार नौजवान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। तो राज्य की सरकार भ्रष्टाचार के पर अंकुश लगाने में विफल रहा है। छोटे पदाधिकारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक लूटने में मशगूल है।
सरकारी अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं
सरकारी अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं । 5 किलो अनाज भी लोगों तक पहुंचाना राज्य सरकार के लिए मुश्किल हो गई है। केंद्र एवं राज्य की सरकार जनता के आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रही है।राज्य में और देश में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका मृतप्राय हो चुकी है।तो जनता की जवाबदेही है।जन सवालों को लेकर जनता को गोलबंद करें और जन संघर्ष को तेज करो। जनता लाल झंडे की ओर आशा भरी निगाहों से आम जनता देख रही है।जनता के सवालों पर संघर्ष करने वाली पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही जनता के सवालों को लेकर संघर्ष करेगी । इसीलिए रामगढ़ जिले में शब्बीर अहमद कुरैशी के अरमानों को पूरा करने के लिए जन संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया ।
दुखन महतो सहित कई लोग मौजूद थे
मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महेन्द्र पाठक, डॉक्टर बी एन ओहदार, मँगल ओहदार ,ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश सचिव विष्णु कुमार, मनोज महतो, चितरंजन महतो, अलीजान अंसारी ,मेवालाल प्रसाद, खयुम ,दसरथ राम ,आजम खान, पोखन महतो, दुखन महतो सहित कई लोग मौजूद थे।