Breaking News

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारी बदले गए, जारी हुई अधिसूचना

  • रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुआ कोड़ाह की सेवा को ग्रामीण विकास विभाग सौंपा गया

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया है. इस बाबत प्रदेश के कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत जमशेदपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद को रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है.

निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया

गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया है. वहीं केरेडारी के बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव को भी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया है.

इन्हें भी मिला जिम्मा
वहीं, पांकी के बीडीओ मनोज कुमार, राजनगर, गोविंदपुर के अधिसूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु के अलावा बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम को अगले आदेश तक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया है. चाईबासा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव और रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुआ कोड़ाह की सेवा को ग्रामीण विकास विभाग सौंपा गया है.

Check Also

भुरकुंडा कोयलांचल में सजा धनतेरस का बाजार

🔊 Listen to this भुरकुंडा (रामगढ़)।भुरकुंडा में धनतेरस और दीपावली का बाजार सज गया है। …