Breaking News

रामगढ़ : नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

 

  • नगर परिषद क्षेत्र के 32 वार्डों में लगा गंदगी का अंबार,सफाई व्यवस्था ठप
  • नगर परिषद में तानाशाही नही चलने देंगे : धनंजय कुमार

रामगढ़। नगर परिषद के कर्मचारी अपने 3 सूत्री मांगों को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर तीसरे दिन हड़ताल जारी किए हुए हैं। जिसके कारण पूरे रामगढ़ नगर परिषद के 32 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन रामगढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला के आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा पाया है।

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारे तीनों मांगे न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा बीमा एवं प्रोत्साहन राशि पूरी नहीं हो जाती तब तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हमारी हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन को समर्थन दे रहे रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा है, ना ही सुरक्षा बीमा किया जा रहा है।

साथ ही साथ कोरोना काल मे अपनी जान खतरे में डाल कर सेवा देने पर तीन महीनो तक अलग से दो हज़ार प्रोत्साहन राशि देने का वादा करने के बावजूद इन्हें प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जा रही है। जिसके विरोध में रामगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मी 3 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इन गरीब सफाईकर्मी भाई-बहनों की मांग जायज है। इसी लिए हमने इन्हें अपना समर्थन दिया है।

नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता के द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। जिसके कारण नगर परिषद के 32 वार्डो में गंदगी का अंबार लग गया है। इससे नगर परिषद के सभी 32 वार्डो में रहने वाले आम नागरिकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों की मांग को जल्द पूरा करने की मांग नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता से करता हूँ।

आंदोलन के तीसरे दिन हुए शामिल

संजय ठाकुर, विक्रम जोशी,मुमताज़ अंसारी,सुमित श्रीवास्तव, डब्लू करमाली,सलमान अंसारी,अमित सागर,अलिफ आलम,उमेश कुमार, समीम अख्तर, बलदेव महतो, अशोक महतो, आर्यन सिंह, अरुण साहू,सूरज कुमार,सुनील बेदिया, कपिल राम, कार्तिक राम,प्रकाश करमाली,वार्ड पार्षद अनु विश्वकर्मा, गोपाल मुंडा आदि शामिल हुए।

Check Also

कांग्रेसियों ने 20 सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष और सदस्य का किया स्वागत

🔊 Listen to this रामगढ़: नई सराय चौक में रामगढ़ जिला कांग्रेस के महासचिव आसिफ …