Breaking News

दुर्गा सोरेन युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे : हेमंत सोरेन

  • झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी दुर्गा सोरेन की 52 वी जयंती पर कार्यक्रम
  • स्व दुर्गा सोरेन के पैतृक जिला रामगढ़ में भी हुआ कार्यक्रम

रांची/रामगढ़। झारखंड आंदोलन के आंदोलनकारी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की 52 वी जयंती पर उन्हें याद किया गया। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गा सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में दिवंगत दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी। वे युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे।

रामगढ़ में भी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झामुमो जिला कार्यालय में स्व  दुर्गा सोरेन की 52 वीं जयंती मनाई गई।जिसमे स्व दुर्गा सोरेन कि जयंती पर झामुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश झामुमो कमेटी के वरिष्ठ नेता स्व दुर्गा सोरेन की 52 वीं जयंती पर झामुमो जिला समिति उन्हें श्रद्धांजलि नमन करती है। स्व दुर्गा सोरेन ने अपने राजनितिक जीवन में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर प्रदेश के विकाश में बहुमूल्य योगदान दिया .

कार्यक्रम में  उपस्थित थे

कार्यक्रम में झामुमो केन्द्रीय सदस्य महेश ठाकुर , केन्द्रीय सदस्य राजेश टुडू , केन्द्रीय सदस्य शिव करमाली, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार साव, जिला कार्यकारणी सदस्य कमलेश पाण्डेय, जिला सह संगठन सचिव अरुण बनर्जी, जिला संगठन सचिव श्याम करमाली , जिला मीडिया प्रभारी जावेद आलम, जिला सह सचिव (अ स मोर्चा) मो अफरोज, जिला संगठन सचिव (अ० स० मोर्चा) मो साजिद अंसारी, जिला संगठन सचिव मो० असलम खान, रंजीत कुमार बेसरा,राजेश गिरी, बबलु महतो, बरुण श्रीवास्तव, नवाब खान, कालिदास माँझी, राजाराम प्रसाद जी उपस्थित थे.

Check Also

भुरकुंडा पुलिस ने घरेलु विवाद में युवक को ओपी में बुलाकर जमकर पीटा

🔊 Listen to this भुक्तभोगी ने एसपी से की शिकायत, न्याय की गुहार लगाई शिकायत …