Breaking News

पुलिस ने 24 घंटे में दोनों दुष्कर्मियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

गोड्डा : गोड्डा में महर्षि मेंहीं आश्रम की साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपित आशीष राणा को पुलिस ने बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। एसपी वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि की है। साध्वी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। मंगलवार को एक आरोपित दीपक राणा गिरफ्तार किया गया था। अब दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपितों के दो सहयोगियों की गिरफ्तारी होनी शेष है।

दीपक राणा और आशीष राणा ने ही दुष्कर्म किया था

बता दें कि साध्वी के साथ दीपक राणा और आशीष राणा ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों ही दुष्कर्मियों को 24 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। साध्वी दुष्कर्म कांड को लेकर यहां सियासत भी गर्म हो रही थी।  जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी। अभी इस मामले में दो अन्य आरोपितों की पुलिस को तलाश है जो मौका-ए -वारदात में दीपक और आशीष के साथ थे।

आश्रम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है

सोमवार की रात को गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा- कठौन  के बीच गौरवकुंज सत्संग आश्रम में हथियारों से लैस चार बदमाशों ने वहां की एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित साध्वी ने प्राथमिकी में कहा था कि दीपक राणा और आशीष राणा ने उसके साथ दुराचार किया था जबकि दो अन्य बदमाश भी मौका ए वारदात में हथियार दिखा कर आश्रम के साधक सहित तीन  अन्य साध्वियों के साथ मारपीट की थी और उन्हें बंधक बनाया था।

Check Also

भुरकुंडा: पुलिस ने अवैध कोयला लदे पांच बाइक किया जब्त

🔊 Listen to this पांच क्वींटल कोयला बरामद भुरकुंडा। थानाक्षेत्र के सयाल मोड़ में भुरकुंडा …