श्री दिगंबर जैन मंदिर को तिरंगा से सजाया गया
शहर में कई स्थानों पर लगाया गया तिरंगा झंडा
रामगढ़। देश इस बार अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिसे लेकर देश वासियों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल दिख रहा है।
इसे लेकर रामगढ़ शहर में भी सभी जाति, धर्म और समाजिक संगठन के लोग सक्रिय नजर आ रहे हैं। वही इस मौके पर धार्मिक स्थलों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है।
शहर के मेन रोड में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर को भी अमृत महोत्सव को लेकर भव्य रूप से सजाया गया है। रात में रंगीन रोशनी के बीच मंदिर देखने लायक हो गई है।
वही शहर के कई संगठनों द्वारा तिरंगा से कई स्थानों को सजाया गया है। लोग अपने घरों एवं वाहनों में भी तिरंगा लगा रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश लोगों के उत्साह पर भारी पड़ता दिख रहा है।
भारी बारिश के बीच भी लोग अमृत महोत्सव को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। आज 14 अगस्त को भी शहर में कई संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। शहर में भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज गूंजती रही।