Breaking News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की रेवता बहन ने उपायुक्त को बांधी रखी

रामगढ़। रक्षाबन्धन पवित्रता के त्योहार के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय रामगढ़ में उपायुक्त माधवी मिश्रा को
ब्रह्माकुमारी संस्थान, श्री राज कॉमप्लेक्श, नेहरू पथ, त्रिकोण शिवमंदिर के पास, रामगढ़ कैन्ट की ओर से ब्रह्माकुमारी रेवता बहन ने राखी बाँधी। इस अवसर पर उन्होंने कहा स्व स्थिति आर्थात् आत्मा की स्मृति में ठहरने से ही सच्चा स्थायी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। परमात्मा ही सर्वोच्च सर्जन रूहानी चिकित्सक है।
मेडीटेशन की मेडिसिन मनुष्य की बहुत सी बीमारियों का इलाज कर देती है। जन्म-जन्म से दुखी भवरोगों
से ग्रसित मनुष्यों को परमात्मा स्थायी रूप से निरोगी काया स्वस्थ मन प्रदान करते हैं। राखी आगामी 21
जन्मों के लिए पापकर्मों के राख दग्ध कर चित्तवृत्तियों को शुद्ध बना देती है।
रेवता बहन ने आगे कहा इस कलियुग के समय में मन वचन कर्म की पवित्रता ही भ्रष्टाचार और दुराचार
छुड़ा सकती है। राखी बुराई से रक्षा करने वाली और जगत में लाभ-हानि, मान-सम्मान, दुःख-सुख से
साक्षी रह परमात्मा को साथी बना सुरक्षित रहने का आध्यात्मिक उपाय है। राखी बाँधते समय तिलक
लगाया जाना आत्मिक प्राप्ति का प्रतीक है। मुख मीठा कराना मंगलमय जीवन का प्रतीक है।