Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश बोले- हम चुनाव हारे हैं, मैदान नहीं

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव का जिक्र स्वाभाविक था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने चुनाव परिणामों का जिक्र अपने संबोधन में किया। कहा, हम चुनाव हारे हैं मैदान नहीं। झारखंड की जमीन भाजपा के लिए जनसंघ के समय से उपजाऊ रही है, हम फिर से खेती करेंगे और भाजपा को लहराने का काम करेंगे।

आज 56 लाख लोगों का जनसमर्थन भाजपा के साथ

दीपक प्रकाश ने आंकड़ों का हवाला देकर बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 लाख मत प्राप्त हुए थे जबकि झामुमो, कांग्रेस और राजद को संयुक्त रूप से 52 लाख। मात्र दो लाख का अंतर था। कहा, बाबूलाल मरांडी की तत्कालीन पार्टी झाविमो को छह लाख मत मिले थे। उस पार्टी का अब भाजपा में विलय हो चुका है। इस लिहाज से देखें तो आज 56 लाख लोगों का जनसमर्थन भाजपा के साथ है।

वर्तमान हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि नई सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार की कल्याणकारी योजनाओं काे ध्वस्त किया गया। उन्होंने विशेष रूप से एक रुपये में महिलाओं के नाम होने वाली जमीन की रजिस्ट्री और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बंद होने का जिक्र किया।

विधि व्यवस्था पर भी राज्य सरकार को घेरा

Check Also

गिरिडीहः बाबूलाल मरांडी अचानक पहुंचे प्रखंड कार्यालय, कहा- समय पर करें म्यूटेशन के काम

🔊 Listen to this गिरिडीहः तिसरी गांव के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से शिकायत …