- भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेताओं की सुनी बातें
साहिबगंज। झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की ऑनलाइन बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अध्यक्षता में समय सुबह 11:00 बजे से संध्या 5:30 तक चार सत्र में रखा गया।जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,अरुण सिंह,प्रभारी झारखंड केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दिल्ली से जुड़े हैं। प्रदेश मुख्यालय प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा प्रदेश कार्यसमिति के तमाम सम्मानित नेताओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के नेतागण कोरोनावायरस जैसे विश्व व्यापक महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का अहम कार्य किया। आगे भी समस्त भाजपा कार्यकर्ता जन सेवा में लगे रहेंगे।
जरूरतमंद लोगों की सेवा को उन्होंने अपना पहला लक्ष्य बताया
इस ऑनलाइन बैठक में साहिबगंज के भाजपा नेता व समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवासीय परिसर में भाग लिया।जिसमें प्रमुख रूप से वरीय नेता ओम भरतीया, पवन सिंह,कृष्णा शर्मा,मनोज केसरी, सत्य प्रकाश सिन्हा,विजय सिंह, कुंदन पासवान,राजीव पासवान,सुमंत कुमार,गोपाल आदि मौजूद थे।बजरंगी प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना जैसी विश्व व्यापक महामारी के बीच समस्त झारखंड वासियों को ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसमें पूर्ण रूप से जनसेवा में झारखंड की हेमंत सरकार असमर्थ रही है।बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने लोकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के बीच मोदी बूटी के रूप में आर्सेनिक एल्बम दवा,मोदी दक्षिणा के रूप में जरूरतमंद लोगों को 500 और साथ ही लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया। झारखंड के जरूरतमंद लोगों की सेवा को उन्होंने अपना पहला लक्ष्य बताया।