- खूंटी : प्रदेश भाजपा ने जिले के कार्यकारिणी विस्तार पर किया मनोनयन
खूँटी । प्रदेश भाजपा द्वारा खूंटी जिला के लिए कार्यकारिणी विस्तार करते हुए टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के टीम की घोषणा करते हुए जिला उपाध्यक्ष कृपासिंधु बेहरा तुलसी भगत, संजय साहू, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया को बनाया गया है। जिला महामंत्री विनोद नाग तथा शशांक शेखर राय को बनाया गया है। जिसमें विनोद नाग पूर्व में भी जिला महामंत्री ही थे। साथ ही, इस दौरान जिला मंत्री के रूप में मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी, संजय नाग, राम लखन सिंह तथा कोषाध्यक्ष लव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप साहू, सह मीडिया प्रभारी जनार्दन मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रुपेश जायसवाल,सोशल मीडिया सह प्रभारी सुबोध जायसवाल और दीपक तिग्गा को बनाया गया है।
जिला और मण्डल भाजपा टीम में है कई पुराने चेहरे
साथ ही जिला टीम का विस्तारीकरण करते हुए जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य में शिव अवतार सिंह,कृष्णा, नारायण साहू, रवि मिश्रा, प्रेम साहू, किशन गोप, शिव कुमार केसरी, सीमा देवी, सावित्री देवी, घूरन महतो, श्यामसुंदर, अशोक कुमार, सुरेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद अकेला,महेश चौधरी,मनोज कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, सुमेश्वर गोप,बूंदीराम मुंडा, पता मुंडा, परमेश्वर प्रसाद, आनंद राम, कृष्णानंद तिवारी,सचिन यादव, रविंद्र नाथ शाहदेव,बालमुकुंद कश्यप,रंदाय नाग, आरती देवी,भीम साहू, भीम सिंह मुंडा, प्रशांत कुमार,जालंधर महादेव, जगन्नाथ मुंडा,नूतन देवी, किरण देवी, राजेश नाग, किशोर गंजू तथा संजय भगत को रखा गया है।
जिला कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य
खूंटी जिला का स्थाई आमंत्रित सदस्य ने भूतपूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा, सांसद अर्जुन मुंडा, खूँटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, काशीनाथ महतो तथा ओमप्रकाश कश्यप को रखा गया है। इसके अलावा खूंटी जिला विशेष आमंत्रित सदस्यों में अर्जुन पहन,राखी कश्यप, भोलानंद तिवार, बाल गोविंद सिंह, मदन मोहन मिश्रा, मुनिनाथ मिश्रा, कपिल नाथ, विनोद सोनी, द्वारिका प्रसाद,रीता मुंडा, शिवशंकर मिश्रा, रमेश माझी, संतोष जायसवाल और विनोद भगत को रखा गया है।
जिला के प्रखंड अध्यक्षों के नाम घोषित
खूंटी जिला के पार्टी टीम के साथ जिले के प्रखंड अध्यक्षों की भी घोषणा प्रदेश ने मनोनयन किया है। जिसमें खूंटी नगरअध्यक्ष सुरेश जयसवाल, खूंँटी ग्रामीण के मदन गोप, मुरहू मण्डल अध्यक्ष के रामबिहारी साहू, अड़की मंडल अध्यक्ष मोती पातर, कर्रा मंडल अध्यक्ष बालकिशन महतो, तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान, रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना को बनाया गया है।