जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में तिरंगा लहराया

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान

पतरातु (रामगढ़)। आजादी के 75 वर्ष पर राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का हिस्सेदार ओम प्रकाश जिंदल कम्युनिटी कॉलेज भी बना। संस्थान के प्राचार्य अजय पांडे की अगुवाई में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थी एवं कर्मचारियों ने उत्साह एवं जोश के साथ कार्यक्रम में तिरंगा लहराया। प्राचार्य ने प्रशिक्षणार्थी एवं कर्मचारियों के हाथों में तिरंगा देते हुए तिरंगा का इतिहास, तिरंगे को फहराने और उसके सम्मान का प्रोटोकॉल साझा करते हुए संविधान के अनुच्छेद 19 (1)(a) का उदाहरण देते हुए बताया कि हम सभी को अपने घरों में कम से कम एक तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए।