अंग्रेजों के जुल्म, शोषण और अत्याचार के खिलाफ हमारे योद्धाओं ने संघर्ष छेड़ा : फागु बेसरा
मांडू(रामगढ़)। आज 30 जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय हेसागढा मांडू के प्रांगण में संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिद्धू कान्हू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दिया गया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा केन्द्रीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल विद्रोह के नायक वीर शहीद सिद्दू-कान्हू मुर्मू, चांद भैरव और फुलो झानो ने 1855-56 के संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया। जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य पोषित साहूकारी व्यवस्था के खिलाफ हथियार उठाकर उनका मुंहतोड़ जवाब दिया।साथ ही हंसते-हंसते अपनी मिट्टी के लिए मौत को गले लगा लिया
30 जून 1855 में, अंग्रेजों के जुल्म, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध “अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो” का ऐलान कर संघर्ष और बलिदान की गाथा लिखने वाले संथाल योद्धाओं अमर शहीद सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो सहित सभी शहीदों को नमन करते हुए, हूल जोहार।
मौके पर राजकुमार महतो केन्द्रीय सदस्य झामुमो, संतोष कुमार बीस सूत्री उपाध्यक्ष, सनु मदन सोरेन पंसस हेसागढा, दिनेश हांसदा, बीरबल मराण्डी, मो. इस्लाम, भुनेश्वर ठाकुर, फिनीराम मांझी सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता ने श्रद्धाजंली दियें।