- झारखंड : भाजपा ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
रांची। झारखंड में राज्य की खनिज संपदा तस्करों के हांथ में चली गयी है। खनिज संसाधनों की तस्करी हो रही है। इन चोरियों को रोकने के बजाय सरकार मुद्दे से भटकाने में लगी है। चोरी के कारण राजस्व की हानि हो रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के बयान पर ये बात कही।
अपने आंतरिक राजस्व की बृद्धि को सुनिश्चित करना चाहिये
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने आंतरिक राजस्व की बृद्धि को सुनिश्चित करना चाहिये। यह सरकार अपनी विफलता को केंद्र के माथे मढ़ना चाहती है। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों की मदद के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों की तस्करी पर रोक लगाए। खनिज संसाधन की चोरी रुकने से राज्य का राजस्व बढ़ेगा। राज्य सरकार संसाधनों को भी बढ़ाने का काम करें। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है।
अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीएसटी जैसे मुद्दे को तूल देने में लगी
सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीएसटी जैसे मुद्दे को जबरदस्ती तूल देने में लगी है। राज्य सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद ने चुनाव पूर्व लोक लुभावन वायदे किया था। जिसे पूरा करने में सरकार विफल साबित हुई है।। इस परिस्थिति में सरकार में शामिल दल, लोगों का धयान भटकाने के लिए दूसरे अन्य मुद्दों को खड़ा कर रही है। श्री प्रकाश ने कहा कि पहले भी प्रदेश में सरकारें रही है।परंतु इतना हताश और निराशा से भरी कोई सरकार नही रही। सरकार को बताना चाहिये कि सुबिधा बढ़ाने में पैसे की कमी बाधक नही बन रही।परंतु जनता के कार्यों केलिये खजाना खाली हो जा रहा।