पोटमदगा में दलितों के साथ हो रहा है न्याय बर्दाश्त के बाहर है:आजसू
रामगढ़। आज आजसू पार्टी जिला कार्यालय में आजसू पार्टी अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की दुलमी प्रखंड के पोटमदगा में एक दलित परिवार के साथ मारपीट कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया है।अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा जिला सचिव अमरदीप राम जो दुलमी प्रखंड पोटमदगा में जिनका पैतृक आवास है। 25 जून को कुछ लोगों द्वारा इनके परिवार वालों को जमीन विवाद में सुनोयोजित तरीके से महिला एवं पुरुष के साथ मारपीट किया गया एवं जानलेवा हमला किया गया।।
पीड़ित अनुसूचित जाति से आते हैं। जिसका सूचना स्थानीय रजरप्पा थाना को दिया गया और लिखित आवेदन भी पीड़ीत के द्वारा दिया गया। इसका प्रमाण स्थानीय पुलिस को दिखाया गया जो की एक मोबाइल से विडियो के रूप में है। फिर भी स्थानीय पुलिस अभी तक दोषी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जो की बहुत ही दुखद और दुर्भाग्य की बात है।अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान ने कहा कि जल्द से जल्द दोषी को जिला प्रशासन गिरफ्तार नहीं करती है तो अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा मजबूरन आंदोलन करने पर विवश होगी। आए दिन जिला में इस तरह की घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं। जिससे अनुसूचित जाति समाज आक्रोश में है। अब अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा दलितों पर अत्याचार और शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषी कोई भी हो उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगा। जिला प्रशासन से अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा ने आग्रह किया है कि दोषी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले। पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिले। जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान ने कहा कि अमरदीप राम आजसू पार्टी महासभा के जिला सचिव हैं। उनके परिवार वालो साथ इस तरहकी घटना हो रही है। ऐसे में आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस कर पाएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा की बहुत जल्द महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन के उच्च पदाधिकारी से मिलकर घटना से अवगत कराएगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा नगर कार्यकारी अध्यक्ष बिट्टू रजवार, महासभा नगर कोषाध्यक्ष आशीष पासवान एवं आजसू नेता आकाश कुमार उपस्थित थे।