रांची रामगढ़ मार्ग पर चुट्टुपालु घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना

 

रामगढ़। रांची रामगढ़ में चुट्टूपालु घाटी में मंगलवार की शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें 2 लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खीराबेड़ा मैं मंगलवार की शाम 4:00 बजे के लगभग दुर्घटना घटी है। दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। ओरमांझी पुलिस के पहुंचने तक दोनों शव सड़क पर ही पड़े रहे। दुर्घटना के आधे घंटे के बाद पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। मृतक के बारे में पता किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम और पता नहीं चल पाया है।