अग्निपथ योजना के विरोध में लोहरदगा में किया गया सत्याग्रह का आयोजन

युवाओं से रोजगार छीनने का काम ना करें केंद्र सरकार:डॉ रामेश्वर उरांव

लोहरदगाआज 27 जून को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित समाहरणालय मैदान लोहरदगा में अग्नीपथ के विरोध मे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता मे सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए लोहरदगा विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहां केंद्र सरकार जो कानून युवाओं के लिए लाई है अग्निपथ क्या कानून युवाओं को रोजगार से दूर बेरोजगार करने का है! देश की युवा होने जोश और जज्बे क़े साथ लगभग 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद सभी युवा अपने सपने क़े लिए भारतीय सेना में शामिल होते हैं ताकि वह देश की रक्षा कर सके लेकिन केंद्र के मोदी सरकार ने युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए सेना पर भर्ती करने का जो कानून लाई है वह निश्चित तौर पर कहीं ना कहीं देश के युवाओं जे जोश और जज्बे तोड़ने का काम करेगी देश की जिम्मेवारी कहीं न कहीं युवाओं के कंधे पर होती है देश क़े युवाओ क़े कंधे को हमें मजबूत करने का प्रयास करने चाहिए ना कि कमजोर!
केंद्र सरकार जब तक युवाओं से यह अग्निपथ का कानून जो थोपे हुए उसे वापस नहीं लेता तब तक पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा के साथ युवाओं के सम्मान में खुद मैदान में उतरेगी और जब तक कानून वापस नहीं होती तब तक सत्याग्रह एवं संघर्ष जारी रहेगी! इस मौके पर जिला कांग्रेस क़े कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत,युवा नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव, हाजी शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल एवं अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीप भगत हाज़ी सिकंदर अंसारी, प्रदीप विश्कर्मा, साजित लकड़ा, मोहन डूबे,प्रभात भगत,विनोद सिंह खेरवार, शाहिद अहमद बेलु,सगीर अंसारी, दीपक महतो,इक़बाल खान,प्रखंड अध्यक्ष सामूल अंसारी, सदरुल अंसारी, अनीश अहमद, जमील अंसारी, रविन्दर सिंह, डोमना उरांव, लोहरदगा प्रखंड प्रमुख सुनीता कच्छप, किस्को प्रमुख सुमित्रा भगत, कुडू प्रमुख मुनि देवी, सेन्हा प्रखंड फुलझरी देवी उप प्रमुख पॉल पन्ना, पंचायत समिति सदस्य संतोसी उरांव, यूथ कांग्रेस से फहद खान, विशाल डूंगड़ूँग,संजर अहमद,रेहाँन अख्तर असलम अंसारी,गुलाम जिलानी,इमरान आज़ाद,सोनू,कैश अहमद,महिला कांग्रेसी संगीता उरांव, अमृता भगत, सुशीला देवी, प्यारी उरांव,सरिता देवी, आरती देवी, आज़ाद खान,नुसरत अंसारी, यूनुस अंसारी, मीणा देवी, मुस्ताक अंसारी, खुर्शीद आलम, जैनल अंसारी, प्रमोद साहू, अरविन्द पाठक, लाल राजेश नाथ,मजीद पवरिया,नंदकिशोर शुक्ला,इम्तियाज़ अंसारी प्रकाश उरांव, जुगल भगत, सुशील उरांव,बासुदेव उरांव, सत्यदेव भगत,बुधवा उरांव, मंजन उरांव,मोजाहिद अंसारी,विनय उरांव आदि मौजूद थे।