चरही(हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के तापीन साउथ परियोजना स्थित ऑफिसर क्लब में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (AJKSS) के क्षेत्रीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मदन महतो एवं संचालन राजकुमार साव द्वारा किया गया। बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सह महासचिव (AJKSS) सतीश कुमार सिन्हा, तिवारी महतो (मांडू विधानसभा प्रभारी, आजसू ) क्षेत्रीय सचिव सह परामर्श दात्री समिति सदस्य किशुन महतो, (क्षेत्रीय अध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड समिति सदस्य एवं मुखिया लइयों उत्तरी मदन महतो एवं क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य संतोष ठाकुर ,जिला परिषद सदस्य भोला तूरी , हेमलाल महतो को फूल माला व बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने,सभी परियोजनाओं में कमेटी गठन करने इत्यादि विषयों पर विचार विमर्श किया गया ! बैठक में श्री सिन्हा ने कहा कि कोयला उद्योग संकट की स्थिति से गुजर रहा है। कंपनी में लगातार मजदूरों के संख्या कम होते जा रहा है।मजदूरों का वेतन समझौता रुका हुआ है।आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।मजदूरों को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक व सजग रहना पड़ेगा। बैठक में तापीन साउथ परियोजना के शाखा कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार, शाखा सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए मौके पर मनोज कुमार महतो, सकलदेव महतो, विश्वनाथ महतो सुरेंद्र कुमार महतो रवि महतो कामेश्वर महतो, रामप्रसाद रजवार, निर्मल भुइयां, अजय राम, अर्जुन गुप्ता, शकलेश्वर प्रसाद यादव, बंसी महतो, द्वारिक रजवार, रंजीत महतो एवं दर्जनों सदस्य मौजूद थे।