रांची विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना

रांची। बिधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कु जायसवाल वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिदि राहुल चौधरी ने बूथ नंबर 114/115 के मतदाता के साथ सुने। विधायक सी पी सिंह ने कहा कि मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अनेकविध विषयों पर बात की और अनेक प्रेरक विचार साझा किए। जून 1975 में कॉंग्रेस सरकार द्वारा भारतीयों पर थोपे गए आपातकाल का उन्होंने विशेषता से जिक्र किया। इस तानाशाही आपातकाल के देश भर में हुए परिणामों की उन्होंने याद दिलाई। संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश की स्टार्टअप्स टेक्नोलॉजी का जिक्र किया है। देश के सौ से अधिक युवा स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप के जरिये ऊंची उड़ान भरकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं। खेलो इंडिया के माध्यम से देश का मान बढ़ा रही खेल प्रतिभाओं का प्रधानमंत्री जी ने जिक्र किया।हमारे खिलाड़ियों ने 12 नये राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये है। ये उपलब्धि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को तराशने का परिणाम है।
राहुल चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार, स्वच्छता समेत कई महत्वपूर्ण विषय देश की जनता से साझा किये। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से इन नवाचारों से नागरिकजनों को ज़रूर प्रेरणा मिलेगी।
आज की मन की बात सुनने वाले में प्रदीप यादव सुधीर जायसवाल सुभम जायसवाल सुभम सिंह बिकास सिंह चंदन चौधरी संजय उज्वल मिश्रा कुंदन सिंह नवीन ठाकुर ओम चौधरी कृष्ण वर्णवाल सन्नी माथुर अनुराज स्वाति चौधरी सवाली वर्मा रामदुलारी देवी सहित 114/115 के मतदात उपस्थित थे।