पीवीयूएनएल के विस्थापित पर प्रभावितों की हुई बैठक

पतरातु (रामगढ़)। जिला के पतरातू प्रखंड के बांसगढा (हेसला) में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आज PVUNL के विस्थापित प्रभावितों (महिला पुरुष) की बैठक का आयोजन “विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा” के तत्वाधान में किया गया। आज के बैठक की अध्यक्षता श्री आदित्य नारायण प्रसाद तथा संचालन श्री प्रदीप महतो ने किया।

 

ज के बैठक में गंभीरता से विचार मंथन करते हुए दुख तथा आक्रोश व्यक्त किया गया कि PVUNL, BHEL तथा BHEL की एजेंसियों के साथ बारंबार बात करने आवाज उठाने और साथ ही झारखंड सरकार द्वारा हर स्तर पर काम में 75% विस्थापित प्रभावितों को रखने का कानून पारित करने के बावजूद उपेक्षा किया जा रहा है। इसके उलट लगातार बाहर से आदमी लाकर काम पर रखना जारी है। इसलिए बैठक में कहा गया कि इस प्रकार तो यहां के लोग तो बाहर ही रह जाएंगे। इसलिए निर्णय लिया गया कि BHEL की एजेंसियों के पदाधिकारियों से सीधी बातचीत करके सवाल जवाब किया जाएगा। इसके बावजूद यहां के लोगों को काम पर नहीं रखा गया तो उसके द्वारा बाहर से लाए गए लोगों को वापस खदेड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद कोई बात नहीं होगा। विस्थापित प्रभावितों को योग्यतानुसार काम पर रखकर उन्हें न्यूनतम मजदूरी दिया जा रहा है कि नहीं इसकी जानकारी साक्ष्य के साथ एजेंसियों से लिया जाएगा। 12 घंटा काम लिया जा रहा है तो 4 घंटा का ओ•टी• भुगतान हो रहा है या नहीं।

जानबूझकर विस्थापित प्रभावितों को गिट्टी, बालू, ईटा और सरिया ढोने के काम पर रखकर शोषण का विरोध करने का निर्णय लिया गया। निर्माणाधीन कारखाना में आए दिन दुर्घटना हो रहा है। उसे BHEL की एजेंसियों के द्वारा छिपा दिया जाता है। वैसे दुर्घटनाग्रस्त मजदूरों को समुचित मुआवजा भी नहीं दिया जाता है। इस गंभीर विषय पर विस्थापित स्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा नजर बनाए रखेगा। कहा गया कि विगत 21 दिसंबर 2021 को PVUNL व BHEL प्रबंधन के साथ संपन्न बैठक व उसके पश्चात 5 जनवरी 2022 को BHEL प्रबंधन के साथ संपन्न बैठक में दिए गए आश्वासन को आज तक पूरा नहीं कर विश्वासघात किया गया। इसलिए बैठक के माध्यम से PVUNL प्रबंधन से मांग किया गया कि अविलंब बैठक बुलाकर BHEL प्रबंधन से स्पष्टीकरण लिया जाए। सभी निर्णयो के आलोक मे विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी मंगलवार दिनाक 28/06/2022 को दोपहर 12:00 बजे से पी. टी. पी. एस स्थित किशोर मुखिया के अवसीय कार्यालय परिसर रोड न0 5 मे रखी गई है।
आज के बैठक में मुख्य रूप से कुमेल उरांव, अलीम अंसारी, प्रियनाथ मुखर्जी, लालू महतो, मनु मुंडा, पंकज कुमार, सुनील मुंडा, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, राजेश महतो, रॉकी मुंडा, प्रेम मुंडा, प्रियरंजन कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र ठाकुर, सरजू यादव, भीम महतो, संदीप कुमार, सुुमेल उरांव, रिंकू देवी, वीणा देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बलवंती देवी, रीता देवी, रीना देवी, चिंता देवी, रामकुमार सिंह, विजय उरांव, विनय कुमार, अभिषेक कुमार, उपेंद्र ठाकुर, बालेश्वर महतो, प्रमोद कुमार महतो, अर्जुन मुंडा, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।