एनटीपीसी मजदूर यूनियन की पीटीपीएस में बैठक संपन्न

पतरातु(रामगढ़)। आज 26 जून को एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक )की सप्ताहिक बैठक यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूनियन की सदस्यता बढ़ाने एवं मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा किया गय। वही मनोज कुमार महतो ने कहा कि आगामी 10 जुलाई को एनटीपीसी मजदूर यूनियन के द्वारा मजदूरों को जागरूकता करने के उद्देश्य से क्षेत्र में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में मनोज कुमार महतो, संतोष मुंडा रमेश महतो , मनोज मुंडा, टॉप लाल. श्यामलाल, श्याम नंदन सिंह ,सुरेंद्र कुमार महतो शैलेंद्र कुमार विनोद अंकित कुमार सिंह नंदन सिंह, विनोद भैया किशोर कुमार महतो शैलेंद्र बेदिया संजय कुमार प्रजापति चमन अशोक कुमार महेंद्र, नंदन सिंह ,ओम प्रकाश साहू चरित्र सिंह, उमेश करमाली ,गौतम सिंह आदित्य कुमार रोहित करमाली अभिमन्यु महतो आदि मौजूद थे।