रजरप्पा(रामगढ़)। जिला के दुलमी प्रखंड के सिरु बुध बाजार में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे स्वर्गीय सुधीर महतो। उन्हीं की प्रेरणा से आज अलग झारखंड राज्य में मिल पाया है। झारखंड के जन नेता सुधीर महतो के बलिदान और त्याग को हम झारखंडी कभी भुला नहीं पाएंगे। झारखंड नवनिर्माण में सुधीर महतो का अहम योगदान था। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो लोकप्रिय और मिलनसार नेता थे। उन्होंने हमेशा झारखंड के आदिवासी-मूलवासी के विकास का सपना देखा था। आज हम सभी उनके जयंती पर उन्हें वंदन करते हैं । आपके योगदान के लिए समस्त झारखंडवासी आपके ऋणी हैं। मौके पर छोटन कुमार रामप्रसाद महतो विकास कुमार उतम कुमार नटवरलाल करमाली शिव कुमार सपुत कुमार रोहित प्रजापति परन कुमार पिंटू कुमार मिकायल अंसारी बबलू कुमार आदि मौजूद थे।