विश्व ब्राह्मण संघ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि पुन्य तिथि मनाई

रामगढ़विश्व ब्राह्मण संघ के द्वारा पंडित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि पुन्य तिथि : प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी के आवासीय कार्यालय बिजूलिया में मनाया गया।मुख्य अतिथी विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा थे।इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा एवं संचालन झारखंड प्रदेश सचिव कमलनाथ चौधरी एवं धन्यवाद ग्यापन पं राजीव ठाकुर ने किया, मुख्य अतिथी मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म 06 जुलाई 1901 को कलकत्ता मे एक ब्राह्मण परिवार मे हुआ था, उनके पिता का नाम आशुतोष मुखर्जी था, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता के उपासक , प्रखर राष्ट्रीय महान शिक्षाविद व जनसंघ के संस्थापक थे, श्यामा प्रसाद कि मोत 23 जून 1953 को रहस्यमयी हालातो मे हुई थी।उनकी पुन्य तिथि पर उन्हे याद किया गया एवं भावभीनी श्रध्दांजलि दि गई,सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कि, मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा हमें ब्राह्मण होने पर पर गर्व है कि ब्राह्मण परिवार में एक से बढ़कर एक योद्धाओ ने जन्म लिए ओर देश के लिएअपने परानो कि आहुति देकर शहीद हुए, मुख्य रूप से महेंद्र दुबे, विजय प्रताप ओझा, मुना मिश्रा, ब्रजेश दुबे, रामानन्द मिश्रा, शशिकांत दुबे, प्रणव मिश्रा इत्यादी अनेको लोग मौजूद थे।