ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
भुरकुंडा (रामगढ़) : कुरसे पंचायत के घोड़घोड़ा में शुक्रवार को बारिश के दौरान वज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई। मवेशी स्थानीय ढेवर मुंडा के बताये जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ढेबर मुंडा के मवेशी चर रहे थे। इसी क्रम में बारिश के बीच वज्रपात होने से मवेशियों की तत्काल मौत हो गई।
मामले की जानकारी पर मवेशी मालिक और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। घटना से ढेबर मुंडा और उनके परिजन मर्माहत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। <span;>मौके पर मुखिया संदीप उराँव, सरपंच कार्तिक मुंडा, रामकुमार उराँव, सुरेंद्र मुंडा, बुधु करमाली,: मनोहर मुंडा, पिंटू मुंडा, दिलीप मुंडा, सुखन मुंडा, गुड्डू करमाली, दशमी देवी, बसंती देवी, सीता देवी, ममता देवी, लेदीया देवी, करमी देवी, दिनेश मुंडा, बासदेव मुंडा, फुलवा मुंडा, अन्य सभी ग्रामीण मौजूद थे।